मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी(Anant Ambani-Radhika) की शादी(wedding) 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ होने जा रही है। इसी बीच अनंत अंबानी और राधिका(Anant Ambani-Radhika) मर्चेंट की शादी के फंक्शंस शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को कपल की संगीत सेरेमनी हुई। जानकारी अनुसार सेरेमनी में इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर(Foreign singer Justin Bieber) ने परफॉर्म किया।
बता दें कि जस्टिन बीबर ने इस परफॉर्म के लिए 83 करोड़ चार्ज(charged so much money) किए। जस्टिन से पहले जामनगर में हुए प्री-वेडिंग फंक्शन में रिहाना ने परफॉर्म किया था। इसके लिए उन्हें 70 करोड़ रुपये दिए गए थे। वहीं बॉलीवुड के फिल्मी सितारों ने इस फंक्शन में आकर चार-चांद लगा दिए। जस्टिन बीबर की परफॉर्मेंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड सितारों ने भी स्टेज पर रंग जमाया। इस फंक्शन में वरूण धवन, शाहिद कपूर, धोनी, रणवीर कपूर और भी बहुत सारे सितारे नजर आए। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें सलमान खान के डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

यह फंक्शन मुंबई में स्थित नीता अंबानी कल्चर सेंटर(NNMACC) में शुक्रवार को किया गया। संगीत सेरेमनी में अनंत और राधिका की खूबसूरत लव स्टोरी को भी रीप्रेजेंट किया गया। संगीत में परफॉर्मेंस के लिए 2 अलग-अलग बैच तैयार किए थे। इस डांस परफॉर्मेंस में एक बैच अनंत अंबानी के दोस्तों का था, वहीं दूसरा बैच राधिका मर्चेंट की फ्रेंड्स का था। अनंत और राधिका की शादी का जश्न 12 से 14 जुलाई तक मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में मनाया जाएगा। यहां 12 जुलाई को शुभ विवाह, 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद कार्यक्रम और 14 जुलाई को रिसेप्शन पार्टी होगी।








