महिलाओं को शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी राशन डिपो की सौगात, जाने कितने मिलेंगे

फरीदाबाद

हरियाणा में राशन डिपो में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलने के बाद आवेदन पोर्टल की शुरुआत हो चुकी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से महिलाओं को बंद पड़े राशन डिपो दिए जाएंगे। इसके विभाग की ओर से सूची जारी कर दी गई है।

जिला फरीदाबाद में कुल 78 राशन डिपो महिलाओं को दिए जाएंगे। इनमें से 23 डिपो शहरी और 55 डिपो ग्रामीण क्षेत्रों के शामिल हैं। महिलाओं को डिपो प्राप्त करने के लिए 7 अगस्त तक सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य रहेगा। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश भर के राशन डिपो में महिलाओं के लिए 33 फीसदी हिस्सेदारी की घोषणा की थी।

विभाग को मुख्यालय से मिले निर्देश

Whatsapp Channel Join

अधिकारी के अनुसार जिले में राशन के 78 डिपो किन्हीं कारणों से बंद थे। इन डिपो को अब महिलाओं से चलवाया जाएगा। इसके लिए विभाग को मुख्यालय से निर्देश मिले हैं कि महिलाओं की राशन डिपो में हिस्सेदारी बैकलॉग से पूरी की जाए। जिसके तहत जिले में फिलहाल बंद पड़े राशन डिपो को चलवाया जाएगा। अब इन सभी डिपो को महिलाओं को देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिससे महिलाओं का राशन डिपो में 33 फीसदी कोटा पूरा किया जा सके।

जिले में 98 राशन डिपो चला रही महिलाएं

फरीदाबाद में वर्तमान में 658 राशन डिपो हैं। इनमें से 98 राशन डिपो महिलाएं चला रही हैं,  जबकि 560 राशन डिपो पुरुष चला रहे हैं। जिले में महिलाओं की 33 फीसदी हिस्सेदारी पूरी करने के लिए 217 राशन डिपो इनके हिस्से में आते हैं। विभाग ने फैसला लिया है कि भविष्य में जिस भी डिपो को अनियमितता पाई जाएगी,  उन्हें महिलाओं की हिस्सेदारी पूरी करने के लिए उन्हें आवंटित िकया जाएगा।

यह रहेंगी नियम व शर्तें

राशन डिपो लेने के लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल सरल पर 7 अगस्त तक आवेदन करना अनिवार्य है। साथ ही शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होना जरूरी है। आवेदनकर्ता की आयु 21 से 45 वर्ष तक होनी चाहिए। हरियाणा पीडीएस कंट्रोल ऑर्डर 2023 के अनुसार महिलाओं के लिए आरक्षित सीट अनुसार किए जाएंगे। जिले में सभी गांवों व  वार्डों की आरक्षित सीटों की सूचना पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी हैं।

जिले में खंड वाइज डिपो की संख्या

1. बल्लभगढ़ – 46

2. ओल्ड फरीदाबाद – 31

3. एनआईटी फरीदाबाद – 01