सिंगल रोड पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में खेतों में स्कूल बस के पलटने का मामला सामने आया है। जिसमें मौजूद बच्चों में से 17 बच्चों को मामूली चोटें आई।
नारनौल के गांव थानवास में स्थित यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल की बस बुढ़वाल के नजदीक सिंगल रोड होने के चलते बाइक सवार को बचाते समय सड़क पर कीचड़ होने की वजह से खेतों में पलट गई। गनीमत रही कि इसमें कोई बडी दुर्घटना होने से बच गई और बच्चों को मामूली चोट आई।
बच्चों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई। बता दें कि यदुवंशी स्कूल की बस नियामतपुर से बच्चों को स्कूल ला रही थी।

