लोकसभा चुनाव के बाद Haryana में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी स्थिति मजबूत करना शुरू कर दिया है। भाजपा ने हाल ही में जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए हैं, जबकि जननायक जनता पार्टी (JJP) ने भी अपने संगठन को सशक्त करने के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं।
JJP ने हरियाणा के 22 जिलों में जिला प्रभारी और जिला अध्यक्ष की नियुक्तियां की हैं। कुल 29 नेताओं को इन महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी दी गई है। यह नियुक्तियां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने की हैं।

JJP की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया कि इन नियुक्तियों पर विचार-विमर्श के बाद, प्रदेश अध्यक्ष ब्रज शर्मा, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और पार्टी सलाहकार समिति के साथ मिलकर अजय चौटाला ने इन नियुक्तियों का निर्णय लिया। सभी 22 जिलों में नए जिला प्रभारी और जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई है। संगठन को सशक्त बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है और सभी नवनियुक्त नेताओं को शुभकामनाएं दी गई हैं।







