arrest

Jind:16 हजार रिश्वत ले रहा था कानूनगो और पीए, ACB ने रंगे हाथ किया काबू

जींद CRIME

हरियाणा के Jind में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कानूनगो और उसके प्राइवेट असिस्टेंट राकेश कुमार को 16 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नक्शा तकसीम फाइल की एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। अभी एसीबी की टीम आरोपितों को विजिलेंस कार्यालय में लेकर आई है। जहां दोनों से पूछताछ जारी है।

अधिकारियों से मिली जानकारी मुताबिक रोहतक जिले के एक व्यक्ति ने एसीबी के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी के नाम जीन्द के खेड़ी तलौढा गांव के पास जमीन है। नक्शा तकसीम करने की एवज में हलका कानूनगो सतपाल 16 हजार रुपये रिश्वत की डिमांड कर रहा है। रिश्वत राशि न देने पर उसके कार्य को लटकाए हुए है।

शिकायत के आधार पर एसीबी करनाल  के निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में तुरंत प्रभाव से रेडिंग टीम का गठन किया गया। रेडिंग टीम ने शिकायतकर्ता को नोटों को पाउडर लगा तथा हस्ताक्षर करवा कर नोट थमा दिए। संपर्क साधने पर कानूनगो सतपाल तथा सहायक राकेश ने शिकायतकर्ता को पटवार भवन बुला लिया। जिसके बाद रिश्वत की राशी थमाए जाने के साथ इशारा मिलते ही एसीबी टीम ने सहायक तथा कानूनगो को काबू कर लिया और रिश्वत राशी 16 हजार रूपये को बरामद कर लिया। कार्यवाही करते हुए एसीबी  दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत पूछताछ कर रही है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें