jitendra singh

J&K  : Jitender Singh बोल, जो  लोग मुख्यधारा में शामिल होना चाहते हैं उन्हें चुनाव लड़ने से रोका नहीं जा सकता

विधानसभा चुनाव जम्मू कश्मीर

जम्मू। J&K विधानसभा चुनाव में कुछ अलगाववादियों के चुनाव लड़ने के बारे में केंद्रीय मंत्री Jitender Singh ने कहा कि जो लोग मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला करते हैं उन्हें इस लोकतांत्रिक अवसर से वंचित नहीं किया जा सकता।

सिंह ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच गठबंधन ‘‘सिर्फ सत्ता के लिए’’ है और इसका ‘‘राष्ट्रीय हित’’ से कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर किसी अलगाववादी ने चुनाव लड़कर मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है तो क्या उसे इस लोकतांत्रिक अवसर से वंचित किया जाना चाहिए?’’

Whatsapp Channel Join

सिंह ने अलगाववादियों के चुनाव लड़ने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘(नेकां संस्थापक शेख) अब्दुल्ला 12 साल जेल में बिताने के बाद इसी तरह बाहर आए और मुख्यमंत्री बने। हमारे पास दो अलग-अलग पैमाने नहीं हो सकते।’’

अन्य खबरें