मशहूर पहलवान गीता और बबीता फोगाट के पिता Mahavir Phogat ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने विनेश फोगाट को कुश्ती करियर जारी रखने और चार साल बाद ओलंपिक की तैयारी करने की सलाह दी थी। महावीर फोगाट ने स्पष्ट किया कि विनेश का राजनीति में शामिल होने का फैसला उनका खुद का था, लेकिन वह इसके खिलाफ हैं।
महावीर फोगाट ने कहा कि विनेश ने राजनीति में आने से पहले उनसे कोई सलाह नहीं ली थी। उन्होंने यह भी बताया कि वह कांग्रेस के विरोधी हैं और इसलिए वह विनेश के लिए प्रचार नहीं करेंगे। महावीर का कहना है कि अगर विनेश को राजनीति में आना ही था, तो उन्हें कांग्रेस की बजाय भाजपा का दामन थामना चाहिए था।
महावीर फोगाट ने कहा कि उनकी छोटी बेटी बबीता फोगाट पहले से भाजपा की सदस्य हैं और दादरी विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि विनेश को भाजपा में शामिल होना चाहिए था, क्योंकि वह खुद भी कांग्रेस के खिलाफ हैं।







