Sonipat भाजपा पार्टी ने राई से कृष्णा गहलावत को अपना प्रत्याशी बनाया है। सोनीपत के मिनी सचिवालय पर पहुंचकर कृष्णा गहलावत ने अपना नामांकन प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में किया है। वहीं नामांकन भरने के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कहा है कि आज कृष्णा गहलावत ने अपना नामांकन भर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष से मोहनलाल बडोली ने दावा करते हुए कहा की राई में भारी बहुमत के साथ कमल का फूल खिलेगा और उन्होंने यह भी दावा किया कि साल 2024 में कृष्णा गहलावत विधानसभा में शामिल हो जाएगी।
वही बगावती सुर को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कहीं किसी भी प्रकार का बगावती सुर नहीं है। सभी 90 विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निष्ठा के साथ लगे हुए हैं और प्रदेश में सभी ने भारतीय जनता पार्टी के फैसले का भी स्वागत किया है। वही सोनीपत से राजीव जैन और वहीं देवेंद्र का ध्यान किया और गन्नौर सीट पर अपना नामांकन भरे जाने को लेकर कहा, कि जो भारतीय जनता पार्टी में है, वह एक भी कार्यकर्ता नाराज नहीं है जो भारतीय जनता पार्टी में नहीं है, उसका कुछ कहा नहीं जा सकता।

कांग्रेस पार्टी पूरी तरह फेल रहेगी
वहीं मोहनलाल बडोली ने यह भी कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से फेल रहेगी, कांग्रेस पार्टी को देश की जनता ने जानकारी दी है और उसी का यह परिणाम है कि विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत के साथ हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी।
कृष्णा गहलावत ने कहा है कि मुझे विश्वास है की राई की जनता उन्हें अपना विश्वास देगी। हरियाणा विधानसभा में भेजने का काम जनता करेगी, हरियाणा क्षेत्र में कोने-कोने पर विकास हुआ है और राई में भी कोई कमी नहीं रहेगी। वहीं उन्होंने यह भी कहा की राई के लिए चहुंमुखी विकास होगा। वहीं सरकार द्वारा किसी भी क्षेत्र में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। राय विधानसभा में समस्याओं को लेकर विपक्ष की बात पर जवाब देते हुए कहा विपक्ष का काम आरोप लगाने का है। वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि 10 साल के बाद कोई राई में अगर लौट रहा है तो वह चकाचौंध हो जाए।







