Kurukshetra

Kurukshetra में अशोक अरोड़ा के नामांकन के बाद भूपेंद्रे हुड्डा ने कही ये बात

कुरुक्षेत्र

Kurukshetra थानेसर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ने आज विशाल रोड शो के साथ अपना नामांकन पत्र भरा। अशोक अरोड़ा हजारों लोगों के काफिले के साथ रोड शो करते हुए चुनावी कार्यालय बैरागी धर्मशाला से चले और एसडीम ऑफिस पहुंचे। जहां पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा का नामांकन पत्र भरवाया।

इस दौरान नगर के चारों ओर कार्यकर्ताओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। भारी संख्या में लोग कंबाइन मशीन, गाड़ियों और अपने-अपने वाहनों से एसडीम ऑफिस पहुंचे। कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा का नामांकन भरवाने के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज अशोक अरोड़ा का नामांकन भरवाया है। पूरे हरियाणा में नामांकन भरवाने जा रहा हूं और पूरे हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है। साथ ही उन्होंने कहा ने कहा भाजपा की सरकार जा रही है और कांग्रेस की सरकार आ रही है।

अन्य खबरें