BJP ने वीरवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इसमें PM Modi , गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 40 लोग शामिल हैं।
Bjp की सूची में PM Modi, जगत प्रकाश नड्डा, के अलावा केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, मनोहर लाल, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नाम प्रमुख हैं।
