Gohana बरोदा रोड स्थित हुकम चंद मंडी के पीछे तंबाकू के गोदाम में सिरा तैयार करने के लिए बनाए गए टैंक में दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई। दरअसल रस्सी टूटने से बाल्टी टैंक में गिर गई, बाल्टी को निकालने के लिए एक श्रमिक सीढ़ी लगाकर टैंक में उतरा और उसका टैंक में दम घुटने लगा जिस कारण वह बेहोश हो गया। उस बेहोश श्रमिक को निकालने के लिए दो लोग और टैंक में उतरे और वह दोनों भी टैंक में बेहोश हो गए।
बताया जा रहा है कि टैंक में गैस बनी हुई थी जिसके चलते यह हादसा हुआ। बाद में वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर दीवार को तुड़वा और अग्निशमन केंद्र की टीम ने तीनों श्रमिकों के शवों को टैंक से बहार निकाला। इस हादसे की जानकारी श्रमिकों के परिजनों की दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के नागरिक अस्पताल भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।






