Hansi में 7 वर्षीय बच्चे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बच्चे की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्चे के पिता ने बताया कि वह जीता खेड़ी के बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे और उसका बच्चा पुनीत उन से कुछ दूरी पर खड़ा था। अचानक एक अज्ञात वाहन आया और पुनीत को टक्कर मार दी। गांडी उसके ऊपर से गुजर गई। जिसके कारण पुनीत की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद लिए अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है।







