केंद्र सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का बदला नाम।
पोर्ट ब्लेयर का नाम श्री विजय पुरम होगा।
गृह मंत्री अमित शाह ने ‘X’ पर दी जानकारी।
पिछले नाम में औपनिवेशक विरासत थी।
अंडमान और निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदल दिया गया है। अब इसे श्री विजयापुरम के नाम से जाना जाएगा। केंद्र सरकार ने यह फैसला शुक्रवार को लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने पोर्ट ब्लेयर नाम को गुलामी का प्रतीक बताया। बता दें कि केंद्र सरकार पहले ही पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे का नाम बदलकर वीर सावरकर के नाम पर कर चुकी है।








