lunar eclipse

Lunar Eclipse 2024: साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के दिन कहीं कर तो नहीं दिए आपने ये काम

धर्म धर्म-कर्म

पितृपक्ष के दिन 18 सितंबर को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) है। यह चंद्र ग्रहण एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। उपछाया चंद्र ग्रहण में चांद हल्का सा धुंधला सा नजर आएगा। जब पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है तो चंद्रमा पर पृथ्वी की परछाई पड़ती है। इस वजह से इसे चंद्र ग्रहण कहते हैं।

इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण सुबह 06 बजकर 12 मिनट से आरंभ हुआ था, जो सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त हो गया है। ये इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है। इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने वाला है। बता दें कि 2 अक्टूबर को रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और समापन रात 3 बजकर 17 मिनट पर होगा। ग्रहण के दिन दान पुण्य को बेहद शुभ माना जाता है। दान करने से ग्रहण के अशुभ प्रभाव आपसे दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख शांति आती है। आइए जानते है कि राशि के हिसाब से आपको क्या दान करना होगा, ताकि ग्रहण का अशुभ प्रभाव आप पर ना पड़े।

  • तुला राशि वाले सफेद रंग के वस्त्र का दान करें, ऐसा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होगा।
  • धनु राशि वाले नींबू और पके हुए पपीते का दान करें। इस उपाय को करने से पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।
  • मकर राशि वाले चंद्र ग्रहण से बचने के लिए काले तिल, चमड़े के जूते-चप्पल का दान करें। ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।
  • कन्या राशि के वाले चंद्र ग्रहण के दिन हरे रंग के वस्त्र का दान करें और गौशाला में धन का दान करें।
  • ग्रहण के दिन कुंभ राशि वाले नीले रंग के वस्त्र का दान करें, ऐसा करने से शनिदेव की कृपा बरसती है।
  • मेष राशि वाले चंद्र ग्रहण से बचने के लिए गुड़ और मसूर की दाल दान करें।
  • वृष राशि वाले चंद्र ग्रहण से बचने के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।
  • मिथुन राशि वाले चंद्र ग्रहण से बचने के लिए इस दिन गाय को घास खिलाएं।
  • कर्क राशि वाले भगवान शिव की पूजा करें।

2025 में चार ग्रहण

बता दें कि साल 2025 में कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं। 14 मार्च 2025 को पहला ग्रहण होगा, जो खग्रास चन्द्र ग्रहण होगा। इसके साथ ही 29 मार्च 2025 को दूसरा ग्रहण होगा, जो खण्डग्रास सूर्य ग्रहण होगा। इसके साथ ही तीसरा चंद्र ग्रहण होगा, जो 7 सितंबर 2025 को होगा और चौथा चंद्र ग्रहण होगा, जो 21 सितंबर 2024 को लगेगा।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें…