cm saini

कांग्रेस के पैर चद्दर से बाहर, अब झूठ नही चलेगा: CM Saini

रोहतक राजनीति विधानसभा चुनाव हरियाणा

हरियाणा के CM नायब सिंह Saini ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर चुटकी लेते हुए कहा है कि हुड्डा साहब को घबराने की जरूरत नहीं है केंद्र सरकार ने 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए 5 लाख के इलाज की घोषणा कर रखी है और सरकार हमारे इन बुजुर्गों को संभाल कर रखेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बूढी हो चुकी है और कांग्रेस पार्टी ने 70 साल की उम्र से बड़े बहुत से प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। साथ ही नायब सैनी बोले कांग्रेस पार्टी में तो अगर कोई सीएम का दावा रख देता है तो उसे कुचल दिया जाता है और भारतीय जनता पार्टी एक सामान्य से कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचा देती है और जिस तरह के काम भारतीय जनता पार्टी ने अपने 10 साल के शासनकाल में किए हैं उससे तय है कि 8 तारीख को कांग्रेस का हरियाणा से सुपड़ा साफ हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चद्दर से ज्यादा पैर पसार लिए हैं और उनकी तो चद्दर भी फट गई है। नायब सैनी बोले कि मेरे 56 दिन के शासनकाल के कार्य भूपेंद्र सिंह हुड्डा के 10 साल के शासनकाल के कार्यों पर भारी है। भाजपा ने विकास के मामले में हरियाणा की तस्वीर बदली है और अब कांग्रेस पार्टी का झूठा चलने वाला नहीं। क्योंकि यह लोग सिर्फ परिवारवाद में विश्वास करते हैं। नायब सैनी आज रोहतक में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें