गन्नौर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक को उनके जनसंपर्क अभियान में भारी समर्थन मिल रहा है। रविवार को उन्होंने राजलू गढ़ी, अहीर माजरा, बिलंदपुर, अटायल, बलिकुतुबपुर, और अगवानपुर में जनसभाएं कीं और लोगों से भाजपा के लिए मतदान की अपील की।
देवेंद्र कौशिक ने कहा कि 5 अक्टूबर को भाजपा को वोट देकर गन्नौर की उन्नति और तरक्की सुनिश्चित करें। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि उनके क्षेत्र की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी।

भाजपा का हमेशा से लक्ष्य रहा है कि गरीब तबके को सशक्त बनाकर समाज की मुख्यधारा में लाया जाए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों ने गरीबों को आत्मनिर्भर बनने से रोका, जबकि भाजपा सरकार ने उन्हें समाज का सशक्त हिस्सा बनाने का काम किया है।







