Loharu विधानसभा से आम आदमी पार्टी प्रत्यशी गीता श्योराण ने डोर टू डोर अभियान चलाया। आप प्रत्याशी गीता श्योराण ने कहा कि आम आदमी पार्टी का संयोजक अरविंद केजरीवाल 25 सितंबर को भिवानी में जनसभा को संबोधित करेंगे।अबकी बार हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
आम आदमी पार्टी हरियाणा में अरविंद केजरीवाल की पांच गारंटियों को लेकर जनता के बीच जाएगी और अपनी सरकार बनाएगी। जिसमें बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा शामिल है। गीता श्योराण ने कहा कि हमारा साथ जनता दे रही है, हमारी किसी के साथ कोई टक्कर नहीं है और जनता ही आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी। इससे पहले विधायक के द्वारा कोई भी कार्य लोहारू में नहीं करवाए गए और अबकी बार जनता बदलाव चाहती है। लोहारू की जनता अपनी आस्था आम आदमी पार्टी में जाता रही है।






