Devendra Kaushik

गन्नौर में कमल खिलेगा तो विकास को मिलेगी नई रफ्तार: Devendra Kaushik

राजनीति विधानसभा चुनाव सोनीपत हरियाणा

सोनीपत न्यूज़ – गन्नौर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी Devendra Kaushik ने कहा कि इस बार का विधानसभा चुनाव हलके के विकास को गति देने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने विकास के बड़े कार्य किए हैं, जिन्हें जारी रखने के लिए हरियाणा में भाजपा सरकार का होना जरूरी है।

Screenshot 1799

कौशिक ने हिमाचल प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां कांग्रेस की सरकार आने के बाद विकास का पहिया ठप हो गया, जिससे हरियाणा की जनता ने भाजपा सरकार को वापस लाने का मन बना लिया है। शुक्रवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत कौशिक ने पुगथला, बजाना खुर्द, बजाना कला, तवाड़ी, नदीपुर माजरा, कैलाना और पांची जटान जैसे गांवों में जनसभाओं को संबोधित किया।

Screenshot 1798

उन्होंने जनता से 5 अक्तूबर को कमल के सामने वाला बटन दबाने की अपील की और कहा कि ऐसा करने से क्षेत्र और प्रदेश में विकास की रफ्तार बनी रहेगी। भाजपा सरकार ने आयुष्मान योजना, जन धन योजना, उज्ज्वला योजना जैसी कई योजनाओं के तहत गरीबों के लिए काम किया है। कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है। गन्नौर में भाजपा के जीतने से विकास को नई दिशा मिलेगी।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें