गांव दरड़ में किसानों ने लगाई 8 एकड़ में धान की प्योध

करनाल

गांव दरड़ में किसानों द्वारा 8 एकड़ में धान के प्योध लगाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं किसानों को धान के प्योध फ्री दिए जा रहे है। जिसकी सूचना पाकर हरियाणा के कई जिलों के साथ-साथ पंजाब के किसान भी प्योध लेने के लिए पहुंच रहे है, जो कि फ्री की सुविधा का लाभ उठाना चाहते है।

गांव दरड़ के किसानों व भारतीय भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम के कार्यकर्ताओं ने प्योध लगाई थी। वहीं बाढ़ के कारण किसानों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी। किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब एक हजार एकड़ में धान की प्योध को लगाया जाएगा। जिसमें प्योध किसानों को फ्री दी जा रही है, लेकिन किसानों को मजदूरी खुद करनी पडेगी। किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए उनके ठहरने व लंगर की व्यवस्था भी की गई है।

111 7

Whatsapp Channel Join