mohali

Mohali में फौजी ने कैफे मालिक पर की फायरिंग, इस वजह से हुआ विवाद

पंजाब

Mohali के सैक्टर-68 स्थित न्यू मार्केट में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। फौज से गैरहाजिर चल रहे सतवंत सिंह और उसके साथी उदित के द्वारा कैफे चलाने वाले जशनजीत सिंह पर फायरिंग की गई। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सतवंत फौजी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी उदित की तालाश जारी है।

बता दें कि पुलिस को सतवंत के पास से 45 बोर की पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो खोल बरामद हुए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सतवंत के पास यह सब कहां से आया। डीएसपी ने बताया कि जशनजीत सिंह सैक्टर-70 का निवासी है। उदित उसके कैफे में चाय-परांठे खाने आता था। इस दौरान उदित पर 7 हजार रुपए का उधार हो गया। जब भी जशनजीत उससे पैसे मांगता था तो वह हर बार कोई न कोई बहाना बना देता था।

दूसरे आरोपी की तालाश जारी

घटना वाली रात फौजी ने जशनजीत को फोन करके कहा कि उसे उदित के बारे में कुछ बात करनी है। करीब 1 बजे उदित और सतवंत सिंह उसके कैफे पर पहुंचे और उसको कार में बैठा लिया। जिसके बाद सतवंत ने जशनजीत पर आरोप लगाए कि वह उसके बारे में गलत बातें फैला रहा है। इस पर जशनजीत ने कहा कि उसकी बात केवल उदित से है, उससे नहीं। इस पर दोनों में कहासुनी हो लगी और उदित ने जशनजीत को गालियां चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद सतवंत फौजी कार से उतरा और उस पर तीन गोलियां चलाई, गनीमत यह रही कि उसको गोली नहीं लगी, जशनजीत ने सतवंत का हाथ पकड़ लिया और पिस्टल की दिशा ऊपर कर दी, जिससे उसकी जान बच गई। फिलहाल पुलिस उदित की तालाश में जुटी है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें..