पानीपत में 30 सिंतबर को ऑल हरियाणा पावर वर्कर यूनियन यूनिट सब अर्बन ने अधीक्षक अभियंता पानीपत कार्यालय में एकत्रित होकर कार्यकारी अभियंता सब अर्बन के कार्यालय तक प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट उपप्रधान रमेश कुमार ने की और संचालन अमित कुमार द्वारा किया गया।
प्रदर्शन की मुख्य मांग थी कि चार महीने से पार्ट 2 के तहत लगे कच्चे कर्मचारियों को अब तक सैलरी नहीं मिली है। यूनियन ने पहले भी 8 अगस्त 2024 को कार्यकारी अभियंता (XEN) सब अर्बन को इस मुद्दे पर पत्र के माध्यम से सूचित किया था। इसके अतिरिक्त, कई बार मौखिक रूप से भी XEN साहब से बातचीत की गई, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।
XEN द्वारा कर्मचारियों की सैलरी देने के बजाय कोर्ट का सहारा लिया गया, जिसे यूनियन ने कर्मचारियों के हितों के प्रति असंवेदनशीलता बताया। यूनियन ने यह स्पष्ट किया कि अगर समय रहते सैलरी नहीं दी गई तो यह प्रदर्शन और उग्र रूप ले सकता है। कल यूनियन द्वारा सब डिवीज़नल मजिस्ट्रेट पानीपत को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान राज्य उपप्रधान जितेंद्र सैनी, राज्य प्रेस सचिव सोमपाल रावल, और राज्य सदस्य परमोद शर्मा ने कहा कि XEN, जो डी.डी.ओ. पावर के पद पर हैं, की जिम्मेदारी है कि वह कर्मचारियों को सैलरी प्रदान करें। लेकिन कर्मचारियों को गुमराह करने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।
प्रदर्शन में सिटी यूनिट के प्रधान दलेल शर्मा, समालखा यूनिट के प्रधान राजेश छोककर, अमित रावल, बलकार, जितेन्दर, हरि औम, सुमित, सतबीर खंडरआ, विकास, परवीन छौककर, नरेंदर, बलराम राणा सहित अन्य कई नेता उपस्थित रहे।







