दहेज उत्पीड़न: दहेज की सूली चढ़ी महिला, हत्या के आरोप में  पांच के खिलाफ केस दर्ज

जींद

देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है। जींद के भिड़ताना में दहेज के ससुराल में की मांग को लेकर फांसी के फंदे पर महिला का शव लटका मिला। दहेज उत्पीड़न के कारण महिला ने पंखे से चुन्नी का फंदा बनाकर खुद को फांसी लगा ली। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर 5 के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। मृतक के शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।

मायके से दहेज लाने के लिए बनाते थे दबाव

पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के पेटवाड़ गांव निवासी नरेश  ने बताया कि उसकी 26 वर्षीय बेटी ममता की शादी 2019 में गांव भिड़ताना निवासी अजीत के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया गया था। शादी के करीब छह माह तक तो सब ठीक-ठाक रहा लेकिन उसके बाद ममता का पति अजीत, ससुर राममेहर, सास कमलेश, जेठ अनिल और जेठानी प्रीति उसे दहेज की मांग कर उसके साथ मारपीट करने लगे।

Whatsapp Channel Join

पति ने की गाड़ी की मांग

ससुराल के लोगों ने गाड़ी की भी मांग की। ममता ने अपने पिता को सारी बातें बताई तो उसकी बेटी को वह अपने साथ पेटवाड़ ले आए। इसके बाद दोनों परिवार एकत्रित हुए और ममता ससुराल चली गई लेकिन इसके बाद भी अजीत अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

7 अगस्त की रात को उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। जब वह मौके पर पहुंचे तो मकान में ऊपर बने कमरे में पंखे के साथ चुन्नी लटकी थी और उसकी बेटी को नीचे फर्श पर लेटाया हुआ था।

ससुराल पक्ष से तंग आकर की जीवनलीला समाप्त

नरेश ने आरोप लगाया कि ससुराल के लोगों की दहेज प्रताडऩा से आहत होकर ही उसकी बेटी ने सुसाइड किया है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने नरेश की शिकायत पर पति अजीत, ससुर राममेहर, सास कमलेश, जेठ अनिल और जेठानी प्रीति के खिलाफ दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।