BHARATIYA KISAN YUNIAN (BKU) के बैनर तले FARMERS ने वीरवार को अंबाला समेत कई जगह रेल रोकने की घोषणा की है।
farmers की घोषणा के अनुसार लंबित मांगों के लिए उनका प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में वो रेलवे ट्रैक पर बैठकर रोष प्रदर्शन करेंगे। सोशल मीडिया पर डाले वीडियो में BKU के पदाधिकारियों ने सभी साथियों को सुबह 11:30 बजे मोहड़ा अनाज मंडी में एकत्रित होने का संदेश जारी किया है।
farmers जत्थेबंदियां दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक वे अंबाला के मोहड़ा गांव के पास रेल ट्रैक पर धरना देंगे। इसके अलावा वे पंजाब में शंभू और लालड़ू के पास ट्रैक पर बैठकर ट्रेनों का आवागमन ठप कर देंगे।
farmers के आंदोलन को लेकर रेलवे ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार अगर रेलवे ट्रैक पर जाम नहीं होगा तो ही ट्रेनों का संचालन होगा, अन्यथा ट्रेनों को बीच रास्ते के रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया जाएगा ताकि यात्री सुरक्षित रहें।
farmers को रेलवे ट्रैक तक न पहुंचने देने के लिए सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तैयारी की गई है। यूनियन के पदाधिकारियों को घरों से बाहर निकालने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इसके अलावा farmers जत्थेबंदियां मोहड़ा अनाज मंडी में एकत्रित होती हैं तो उन्हें वहां भी रोका जा सकता है।







