गोविंदा

Govinda को अस्पताल से मिली छुट्टी, हाथ जोड़ फैंस को कहा शुक्रिया

Bollywood News Hindi बॉलीवुड मनोरंजन

Govinda को 1 अक्टूबर की सुबह अपनी ही पिस्टल से पैर में गोली लगी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 3 दिन डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद गोविंदा को डिस्चार्ज मिल गया है। गोविंदा ने हाथ जोड़कर अपने फैंस का आभार प्रकट किया। उनका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गोविंदा व्हीलचेयर पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

हादसे के बाद उनके फैंस और घर वाले बेहद परेशान हो गए थे, हर कोई उनके लिए जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा था। डॉक्टरों ने उन्हें घर पर छह सप्ताह तक आराम करने के लिए कहा है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक गोविंदा को 8-10 टांके आए हैं।

Whatsapp Channel Join

कैसे हुआ था हादसा

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गोविंदा सुबह कोलकाता के लिए रवाना हो रहे थे। शशि सिन्हा उस वक्त एयरोपोर्ट पर थे। गोविंदा ने उनसे कहा था कि आप बोर्डिंग कराओ, हम भी पहुंच रहे हैं। घर से निकलने से वह अपनी रिवॉल्वर अलमारी में रखने के लिए जा रहे थे, तभी अचानक रिवॉल्वर उनके हाथ से फिसल गई और गोली उनके पैर में लग गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

अन्य खबरें..