gharonda ps e1728180365391

Karnal News: Woman constable ने थाने के रिकार्ड रूम में किया सुसाइड

CRIME करनाल हरियाणा

Karnal News: थाना घरौंडा के रिकॉर्ड रूम में एक महिला constable फंदे से लटकी मिली। पुलिस का कहना है कि वह थाने के रिकार्ड रूम में गई और जब उसे देखा गया तो वह फंदे से लटकी हुई थी।

घरौंडा थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि constable Puja जींद जिले के घिमाना गांव की रहने वाली थी। वह पिछले ही साल पुलिस महकमे में भर्ती हुई थी। चुनाव के दौरान उसकी ड्यूटी पेट्रोलिंग पार्टी के साथ थी। एसएचओ ने बताया कि शनिवार को थाने का पूरा स्टाफ चुनाव में ड्यूटी होने के कारण मतदान केंद्रों पर तैनात था। दोपहर बाद करीब 3:45 बजे उन्हें सूचना मिली कि constable PUJA  ने थाने के अंदर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। वह दोपहर बाद करीब तीन बजे थाने में आई थी। इसके बाद वह रिकॉर्ड रूम में चली गई। वहीं पर चुन्नी के फंदे से लटकी उसकी लाश मिली। जब एक पुलिस कर्मी किसी काम से रिकॉर्ड रूम में पहुंचा तो उसने उसे फंदे पर लटका देखा।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस के अधिकारी थाने में पहुंचे और कई घंटों तक जांच करते रहे। इसके बाद एफएसएल टीम को सूचना दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। परिजनों को भी सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। महिला सिपाही की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल थाने के सीसीटीवी की जांच की जा रही है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें