Hartyana election result

LIVE: हरियाणा में BJP तीसरी बार सरकार बनाने को तैयार, कांग्रेस ने उठाए सवाल

राजनीति विधानसभा चुनाव हरियाणा

LIVE: हरियाणा में रुझानों के अनुसार, भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है, जो राज्य में ऐसा करने वाली पहली पार्टी होगी। पार्टी को कुल 90 सीटों में से 27 सीटों पर बढ़त मिली है, जबकि 22 सीटों पर जीत हासिल की है।

कांग्रेस को 25 सीटों पर बढ़त है और उसने 11 सीटों पर जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री नायब सैनी और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा अपनी-अपनी सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

BJP की बढ़त के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यवाहक सीएम सैनी को फोन किया। वहीं, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर रिजल्ट धीमे-धीमे शेयर किया जा रहा है, और क्या भाजपा प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।

मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई थी। शुरुआत में कांग्रेस ने बढ़त बनाई थी और कुछ देर तक एकतरफा जीत की ओर बढ़ रही थी। कांग्रेस ने 65 सीटों को छू लिया था, जबकि भाजपा केवल 17 सीटों पर थी। लेकिन सुबह 9:30 बजे भाजपा ने टक्कर दी और दोनों पार्टियों के बीच का अंतर घटकर दो सीटों पर आ गया। 9:44 बजे दोनों पार्टियों ने 43-43 सीटों पर बराबरी की। इसके बाद भाजपा 51 सीटों तक पहुंच गई।

हरियाणा में इस बार 67.90% वोटिंग हुई, जो पिछली चुनाव के 68.20% से थोड़ी कम है।

हरियाणा में स्थिति:

पार्टीरुझान में आगेजीतकुल
BJP272250
कांग्रेस251135
इनेलो-बसपा202
JJP-ASP000
AAP000
अन्य213

हरियाणा की 10 हॉट सीटें:

  1. लाडवा सीट: सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह को 16,054 वोटों से हराया।
  2. गढ़ी-सांपला सीट: कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 71,465 वोट से चुनाव जीत लिया।
  3. ऐलनाबाद सीट: इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला 15,000 वोट से चुनाव हार गए। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बेनीवाल ने जीत दर्ज की।
  4. हिसार सीट: देश की सबसे अमीर महिला प्रत्याशी सावित्री जिंदल ने 18,941 वोटों से जीत हासिल की।
  5. तोशाम सीट: बंसीलाल के पोते और कांग्रेस उम्मीदवार अनिरुद्ध चौधरी हार गए। भाजपा उम्मीदवार श्रुति चौधरी ने उन्हें हराया।
  6. होडल सीट: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान होडल सीट से हार गए।
  7. उचाना कलां सीट: भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र अत्री ने केवल 39 वोटों से जीत दर्ज की।
  8. अंबाला कैंट सीट: भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अनिल विज ने 7,277 वोटों से जीत हासिल की।
  9. सिरसा सीट: हलोपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री गोपाल कांडा चुनाव हार गए। उन्हें कांग्रेस के गोकुल सेतिया ने 7,234 वोटों से हराया।
  10. रानिया सीट: निर्दलीय प्रत्याशी रणजीत चौटाला को रिश्ते में उनके पौते और इनेलो उम्मीदवार अर्जुन चौटाला ने हराया।

अन्य खबरें