Karnal में नगला रोड़ान गांव के पास नहर में डूबने से 4 साल के मासूम की मौत हो गई। दरअसल बच्चा साइकिल पर खेलते हुए अपने दोस्तों के साथ नहर के पास पहुंचा और अचानक से नहर में गिर गया। जिसके बाद मामले की सूचना बच्चे के परिवार वालों को दी गई।
मिली जानकारी के आधार बच्चे का नाम गर्वित है। बच्चा अपनी साइकिल पर खेल रहा था और खेलते-खेलते वह अपने दोस्तों के साथ करीब 300 मीटर दूर नदी के पास चला गया। वहां पर अचानक से वह नदी में गिर गया। बता दें कि जब गर्वित नदी में गिरा तो वहां पर कोई भी बड़ा नहीं था। बच्चें घबरा कर घर वापस आए और गर्वित के डूबने की जानकारी उसके परिवार वालों को दी। इसकी सूचना मिलते ही घर वाले नहर के पास गए और बच्चे को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला। अगले दिन गोताखोरों की मदद से गर्वित का शव नहर से बाहर निकाला गया।
गांव के लोगों का कहना है कि नदी पर सुरक्षा के बिल्कुल भी इंतजाम नहीं है। इससे पहले भी कई हादसे ऐसे हादसे हो चुके हैं। उन्होंने कई बार इसकी शिकायत प्रशासन से भी की, लेकन किसी ने एक ना सुनी। गर्वित के पिता ने बताया कि उनका एक ही लड़का था। गर्वित के छिल में छद था और कुछ महीने पहले ही कई लाख रूपए लगाकर उसका ऑपरेशन करवाया था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।







