Naveen Jindal

हरियाणा के BJP सांसद नवीन जिंदल की भतीजी वसुंधरा युगांडा की जेल में बंद, करोड़ों की हेराफेरी का आरोप

कुरुक्षेत्र बड़ी ख़बर हरियाणा हिसार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से BJP सांसद नवीन जिंदल की पत्नी शालू जिंदल की भतीजी वसुंधरा, जो पंजाब के ओसवाल ग्रुप के मालिक पंकज ओसवाल की बेटी हैं, 3 अक्टूबर से युगांडा की जेल में बंद हैं। वसुंधरा पर करोड़ों रुपए की हेराफेरी का आरोप लगाया गया है।

पंकज ओसवाल, जो पिछले 17 दिनों से अपनी बेटी को ढूंढ रहे थे, ने आरोप लगाया है कि वसुंधरा को अवैध हिरासत में रखा गया है। परिवार ने भारतीय सरकार और यूनाइटेड नेशंस वर्किंग ग्रुप से मदद मांगी है। युगांडा सरकार ने मामले के सामने आने के बाद वसुंधरा को कानूनी सहायता देने का आश्वासन दिया है, और उम्मीद जताई जा रही है कि वह मंगलवार (22 अक्टूबर) तक जेल से बाहर आ सकती हैं।

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

वसुंधरा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की खबरों के बाद, युगांडा में रह रहे भारतीयों ने वहां के प्रधानमंत्री से संपर्क साधने का प्रयास किया। इसके बाद युगांडा सरकार ने भारत सरकार को सूचित किया कि वसुंधरा कपाला शहर की नाकासोंगोला जेल में बंद है। युगांडा सरकार ने स्पष्ट किया कि वसुंधरा पर किसी तरह का टॉर्चर नहीं किया गया है, और उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत जेल में रखा गया है।

गिरफ्तारी के कारण

रिपोर्ट्स के अनुसार, वसुंधरा को युगांडा में ओसवाल के प्लांट से करीब 20 हथियारबंद लोगों ने पकड़ा था, जिन्होंने गिरफ्तारी के समय अपना पहचान पत्र या वारंट नहीं दिखाया। पंकज ओसवाल ने दावा किया है कि उनकी बेटी की गिरफ्तारी कॉर्पोरेट और राजनीतिक हेरफेर के कारण हुई है, और उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं हैं।

पंकज ने बताया कि एक पूर्व कर्मचारी ने ओसवाल परिवार के साथ 200,000 डॉलर का लोन लिया था, लेकिन जब परिवार ने गारंटी लेने से इनकार किया, तब उस व्यक्ति ने वसुंधरा के खिलाफ झूठे आरोप लगाए।

वसुंधरा की स्थिति

वसुंधरा युगांडा में PRO इंडस्ट्रीज की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और कंपनी का पूरा कामकाज संभालती हैं। पंकज ओसवाल और उनकी पत्नी राधिका पिछले 10 साल से स्विट्जरलैंड में रह रहे हैं। उन पर ऑस्ट्रेलिया में भी टैक्स चोरी और लोन में धांधली के गंभीर आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया छोड़ दिया था।

अन्य खबरें