accident

Karnal: कार और ट्रक में भीषण टक्कर, महिला और बच्चे समेत 3 पुरूष गंभीर रूप से घायल

करनाल

Karnal में एक भीषण हादसा हुआ है। हादसा इतना भयानक हुआ कि एक टैक्सी कार कंटेनर ट्रक के नीचे जा घुसी। हादसे के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना एनएच-44 आईटीआई चौक के पास हुई। रविवार देर रात कार सवार सभी दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे थे। जब वह आईटीआई चौक के पास पहुंते तो उनके आगे चल रहे ट्रक ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक लगा लिया। जिसके बाद कार सीधा ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गई। क्रेन की मदद से कार को कंटेनर के नीचे से निकाला गया। जिससे कार में सवार 1 महिला, बच्चे समेत 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कार में सवार परिवार वाले बिहार के रहने वाले है और चंढीगढ़ अपने रिश्तेदारों का हालचाल पूछने के लिए गया था। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

अन्य खबरें..