Gents Superintendent i

हरियाणा के गर्ल्स हॉस्टल में जेंट्स सुपरिंटेंडेंट की नियुक्ति पर उठा विवाद

हरियाणा

हरियाणा में ग्रुप C के तहत हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट की नियुक्ति में बड़ी चूक सामने आई है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 20 अक्टूबर को जारी आदेश में सात कॉलेजों के हॉस्टल के लिए सुपरिंटेंडेंट की जॉइनिंग के निर्देश दिए गए। इनमें से 6 गर्ल्स हॉस्टल हैं, लेकिन जेंट्स सुपरिंटेंडेंट की नियुक्ति से विरोध शुरू हो गया है।

कॉलेजों के प्रिंसिपलों ने गर्ल्स हॉस्टल में जेंट्स सुपरिंटेंडेंट की तैनाती को लेकर आपत्ति जताते हुए उन्हें जॉइन कराने से इनकार कर दिया है। उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर मांग की है कि गर्ल्स हॉस्टल के लिए महिला सुपरिंटेंडेंट नियुक्त की जाएं, ताकि सुरक्षा और निजता से जुड़े मुद्दे न उठें।

अन्य खबरें