प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य में नई सरकार बनने के बाद 26,000 युवाओं को नौकरी का उपहार मिला है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में उनकी सरकार की पहचान बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरी देने की रही है।
हरियाणा के युवाओं के लिए भेदभाव रहित नौकरी मिलने पर उत्सव का माहौल है। प्रधानमंत्री ने नौकरी पाने वाले 26,000 युवाओं को अपनी तरफ से बधाई भी दी।






