फांसी लगाकर आत्महत्या

यमुनानगर में ITI की 22 वर्षीय स्टूडेंट ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

यमुनानगर

यमुनानगर के लाजपत नगर में आईटीआई स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 22 वर्षीय आरती ने मानसिक परेशानी के चलते आज अपने घर में लगे पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने बेटी के शव को फांसी के फंदे से लटका देखा। यमुनानगर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल में भेज दिया है।

मृतक आरती के पिता गरीबदास ने बताया कि मृतक आरती यमुनानगर की आईटीआई में इलेक्ट्रिशियन की पढ़ाई कर रही थी। पिता सब्जी बेचने का काम करता है। आरती के अलावा उसके केवल 3 बेटे हैं। आरती सब बच्चों में सबसे बड़ी थी। आज जब वह घर की छत पर सब्जी बेचने के लिए धनिया बांध रहा था तो उसने देखा कि उसकी बेटी पंखे से कपड़े का फंदा लगाकर लटकी हुई है।

जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत ही नजदीकी सिटी थाना यमुनानगर पुलिस को दी। उसे सिविल अस्पताल में लेकर आए थे। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस मामले में धारा 174 की कार्रवाई की जा रही है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें….