महिपाल ढ़ांडा

Haryana विधानसभा का सत्र समाप्त, नौकरियों को लेकर हुड्‌डा-ढांडा में हुई बहस

राजनीति हरियाणा

Haryana विधानसभा का 4 दिवसीय सत्र मंगलवार (19 नवंबर) को समाप्त हो गया। सरकारी भर्ती पर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भिड़ गए। हुड्‌डा ने कहा कि राज्य के बेरोजगार युवा नौकरी के लिए दूसरे प्रदेश में जा रहे हैं। यहां PHD और एमफिल करने वाले चपरासी की नौकरी की लाइन में लगे हैं। इस पर ढांडा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने घंटे के हिसाब से लेक्चरर भर्ती किए, जिसे पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्‌टर ने खत्म किया।

MLA अशोक अरोड़ा ने चंडीगढ़ में नई विधानसभा का मुद्दा उठाया

सत्र के आखिरी दिन की कार्यवाही की शुरुआत में कांग्रेस MLA अशोक अरोड़ा ने चंडीगढ़ में नई विधानसभा का मुद्दा उठाया। उन्होंने पंजाब की आपत्तियों को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पर हरियाणा का भी हक है। इस पर स्पीकर हरविंदर कल्याण ने अरोड़ा को टोका। उन्होंने कहा कि यह 2 राज्यों का मामला है। इस पर सदन में चर्चा नहीं होनी चाहिए।

Whatsapp Channel Join

विनेश फोगाट रहीं गैरहाजिर

इस सेशन में जींद के जुलाना से पहली बार MLA बनीं इंटरनेशनल रेसलर विनेश फोगाट गैरहाजिर रहीं। वह पहले वायनाड में प्रियंका गांधी का प्रचार करने गईं थी। इसके बाद महाराष्ट्र में प्रचार किया।

Read More News…..