Women’s Asian Hockey Championship

भारत ने Women’s Asian Hockey Championship का फाइनल जीता, चीन को 1-0 से हराया

देश खेल दिल्ली

भारत ने बिहार के राजगीर में हुई Women’s Asian Hockey Championship ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। टीम इंडिया ने चीन को 1-0 से हरा दिया है। तीसरे क्वार्टर के पहले मैच के 31वें मिनट में दीपिका ने टीम इंडिया के लिए पहला गोल किया, जिसने भारत को जीत दिलाई।

पहले 30 मिनट के खेल में दोनों टीमें नहीं कर पाई कोई गोल

पहले और दूसरे क्वार्टर के कुल 30 मिनट के खेल में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। भारत और चीन की टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं। दूसरे क्वार्टर में भारत को 4, चीन को 2 पेनाल्टी कॉर्नर मिले। हालांकि कोई भी टीम इन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सकी।

Whatsapp Channel Join

बिहार सरकार ने भारतीय महिला हॉकी टीम को किया सम्मानित

बिहार सरकार ने भारतीय महिला हॉकी टीम को सम्मानित किया है। टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 10 रुपए लाख का पुरस्कार देने की घोषणा की। इसके साथ ही टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह को भी 10 रुपए लाख का पुरस्कार दिया जाएगा।

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शाम 5 बजे भारत और चीन की महिला हॉकी टीमों के बीच फाइनल मुकाबला शुरू हुआ था। 3 हजार की कैपेसिटी वाला स्टेडियम दर्शकों से पूरा भरा रहा। स्टेडियम में तिरंगा लहराया गया। जय श्रीराम के नारे भी लगे।

लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर भारत का कब्जा

भारत ने लगातार दूसरी और ओवरऑल तीसरी बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। इससे पहले उसने 2023 में रांची और 2016 में सिंगापुर में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

अन्य खबरें पढ़ें….