mirrors and clocks

Vastu Tips : घर की इन दिशाओं में भूलकर भी ना लगाएं शीशा और घड़ी, उड़ जाएगी सारी बरकत

Vastu Tips धर्म

Vastu Tips : हर घर में आमतौर पर शीशा और दीवार घड़ी होती है। वहीं लोग भी अपनी पसंद से घड़ी और शीशा लगा देते हैं, जो कि गलत है। क्योंकि अगर आपके घर में शीशा और घड़ी गलत दिशा में लगा दी है तो आपके जीवन में नकारात्मकता का वास बना रह सकता है।

साथ ही घर में दरिद्रता छा जाती है, जिससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं। वहीं यहां हम आपको बताने जा रहे हैं घर के अंदर वो कौनसी दिशाएं हैं, जहां शीशा और दीवार घड़ी लगा सकते हैं। आइए जानते हैं…

इस दिशा में लगाएं शीशा

Whatsapp Channel Join

where to place mirrors at home

शीशा हमेशा पूर्व और उत्तर दिशा की तरफ ही लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार घर में इन दिशाओं पर शीशा लगाना शुभ माना जाता है। क्योंकि उत्तर दिशा की तो यह धन कुबेर की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में शाशा लगाने से घर में शांति बनी रहती है और धन में वृद्धि होती है।

इस दिशा में न लगाएं शीशा

20 03 2022 vastu tips mirror 22551509

घर की दक्षिण, पश्चिम दिशा और आग्नेय, वायव्य और नैऋत्य कोण की दीवार पर शीशा नहीं लगाना चाहिए। अगर आपके घर या ऑफिस की इन दिशाओं में मिरर लगा हुआ है तो उसे वहां से तुरंत हटा दें, क्योंकि यह अशुभ होता है। ऐसा करने से आपके जीवन में नकारात्मकता छा सकती है। साथ ही वास्तु दोष लग सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।

घर की इन दिशाओं में लगा सकते है घड़ी

which wall clock vastu direction is good as per vastu

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर और पूर्व दिशा में घड़ी लगा सकते हैं। क्योंकि देवता कुबेर उत्तर दिशा में शासन करते हैं और सभी देवताओं के राजा पूर्व दिशा में विद्यमान होते हैं। यही वजह है कि इन दोनों दिशाओं को शुभ माना गया है। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रह सकती है। साथ ही धन आगमन के नए रास्ते बनते हैं।

दक्षिण दिशा में न लगांए घड़ी

clock direction according to vastu 1530961253

घर की दक्षिण दिशा में बिल्कुल भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि इस दिशा को यम की दिशा माना जाता है। इसलिए ऐसा करने से घर में बीमारी और आर्थिक तंगी पैदा हो सकती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है।

अन्य खबरें