nude vdo

Panipat में अश्लील डांस करने पर दुकानदारों ने युवक की जमकर की धुनाई

पानीपत

हरियाणा के Panipat शहर के व्यस्त इंसार बाजार में एक युवक को अश्लील डांस करना महंगा पड़ गया। युवक महिलाओं के अंडर गारमेंट्स पहनकर बाजार में रील बना रहा था, जबकि उसका साथी वीडियो शूट कर रहा था।

जब बाजार में मौजूद ग्राहक और अन्य लोग यह दृश्य देख रहे थे, तो उन्होंने असहज महसूस किया। इसके बाद दुकानदारों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। अंत में युवक ने माफी मांगी और दुकानदारों ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।

Screenshot 2583

सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने की वजह
युवक ने दुकानदारों से कहा कि वह सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर एक्टिव है और ब्लॉग से पैसे कमाता है। उसे अपने फॉलोअर्स के लिए इस तरह की वीडियो बनानी पड़ती हैं, क्योंकि उन्हें यह वीडियो बहुत पसंद आती हैं। युवक ने यह भी बताया कि इससे पहले भी वह इस प्रकार की वीडियो शूट कर चुका था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थीं।

Whatsapp Channel Join

Screenshot 2581

दुकानदारों ने दी चेतावनी
जब दुकानदार युवक को पीट रहे थे, तो उसने हाथ जोड़कर माफी मांगी और वादा किया कि वह भविष्य में ऐसा नहीं करेगा। दुकानदारों ने उसे समझाया कि सार्वजनिक स्थान पर ऐसी अश्लीलता किसी भी हालत में सहन नहीं की जा सकती। इसके बाद, दुकानदारों ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया और पुलिस को सूचित नहीं किया।

अन्य खबरें