गाय

Haryana में शर्मसार हुई इंसानियत, पालतू गाय के साथ की गई बेहरहमी से क्रूरता, पढ़िए पूरा मामला

सोनीपत

Haryana के सोनीपत के गांव सेवली में एक पालतू गाय के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। रात को घेर में बंधी गाय के प्राइवेट पार्ट में किसी ने 3-4 फुट तक एक डंडा फंसा दिया, जिससे गाय बुरी तरह से जख्मी हो गई।

गांव के निवासी रामफूल ने पुलिस को बताया कि वह अपनी गाय को रात में घेर में बांधकर सो गया था। जब वह सुबह करीब 8 बजे घेर में आया, तो उसने देखा कि गाय के प्राइवेट पार्ट में किसी ने जेली का पिछला हिस्सा (डंडा) 3-4 फुट तक डाल दिया था। गाय दर्द से तड़प रही थी और बुरी तरह जख्मी हो गई थी।

रामफूल ने गांव के ही एक व्यक्ति पर शक जताया है और पुलिस से अपील की है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना राई के IO सतीश कुमार के अनुसार पुलिस ने पशु चिकित्सक से सलाह ली है और इस मामले में धारा 11 (1) (A), 11 (1) (C) पशु क्रूरता अधिनियम 1960 और 325 BNS के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब आगे की जांच कर रही है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें..