Farmers Protest

Farmers Protest: दलित प्रेरणा स्थल पर धरने पर बैठे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया, भारी फोर्स तैनात

देश

Farmers Protest: किसानों के 10 अहम मांगों को लेकर शुरू हुए आंदोलन ने मंगलवार को नया मोड़ ले लिया, जब नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर धरने पर बैठे किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना दे रहे किसानों को आज भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने जबरन उठाकर गिरफ्तार कर लिया।

Screenshot 957

प्रेरणा स्थल पर भारी सुरक्षा

Whatsapp Channel Join

नोएडा के सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर सुबह अचानक भारी पुलिस बल ने पहुंचकर किसानों को धरना स्थल से जबरन हटाया। इस दौरान पुलिस ने किसानों को बसों में भरकर लुक्सर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान किसानों और सुरक्षाबलों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

Screenshot 956

गिरफ्तारी का कारण

पुलिस प्रशासन के अनुसार, शहर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 लागू है, जिसके तहत किसी भी सार्वजनिक स्थल पर अनधिकृत धरना प्रदर्शन प्रतिबंधित है। इस नियम के उल्लंघन के चलते पुलिस ने किसानों को हिरासत में लिया।

हाईवे पर लंबा जाम

किसान दिल्ली कूच के इरादे से सोमवार को गौतमबुद्ध नगर पहुंचे थे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें महामाया फ्लाईओवर के पास रोक दिया और आगे बढ़ने नहीं दिया। इस दौरान ग्रेटर नोएडा हाइवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Screenshot 954

आंदोलन का अगला कदम क्या होगा?

धरने के नेतृत्व कर रहे किसान नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई की निंदा की है और अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। अब देखना होगा कि किसान और प्रशासन के बीच यह गतिरोध किस दिशा में जाता है।

अन्य खबरें