police alert

Jind: किसान संगठनों के दिल्ली कूच को लेकर पुलिस की तैयारी, 8 DSP और 14 कंपनियां तैनात

जींद

Jind में किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच की योजना के चलते पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस ने प्रदर्शन और मार्च को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत 5 या उससे अधिक व्यक्ति संगठन के रूप में इकट्ठा नहीं हो सकते और पैदल, ट्रैक्टर-ट्रालियों, या अन्य वाहनों के साथ जुलूस निकालने, प्रदर्शन करने, या लाठी, डंडा और हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध लागू किया गया है।

पुलिस प्रशासन ने पंजाब के साथ लगते दातासिंह वाला बॉर्डर पर 14 कंपनियां तैनात की हैं, जिनमें 4 कंपनियां आरएएफ, 3 कंपनियां आईआरबी, 1 एचएपी, 1 दुर्गा शक्ति, 1 महिला फोर्स और 4 कंपनियां जिला पुलिस की तैनात हैं। यह बल सभी आने-जाने वाले व्यक्तियों पर निगरानी रखेगा और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

इसके अलावा, पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बताया गया कि नरवाना से गढ़ी होकर पंजाब जाने वाला मुख्य मार्ग बंद रहेगा। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अगर यात्रा जरूरी न हो तो इस मार्ग पर यात्रा से बचें और अपने क्षेत्र में शांति बनाए रखें। साथ ही, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से सहयोग की अपील की है।

Whatsapp Channel Join

Read More News…..