Panipat

Panipat की धागा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 मजबूर जिंदा जले, 3 गंभीर रूप से घायल

पानीपत

पानीपत जिले के बलाना गांव में स्थित शिव फैब्रिक धागा फैक्ट्री में बीती रात करीब 12:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो कर्मचारियों, सुमित और तसमिल, की जलकर मौत हो गई, जबकि तीन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से दो को रोहतक पीजीआई और एक को इसराना स्थित एनसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

Screenshot 1011

फैक्ट्री मालिक के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने चंद सेकंड में विकराल रूप ले लिया। बिल्डिंग, मशीनें, और तैयार माल भी आग की चपेट में आ गए। दमकल विभाग को सूचना मिलते ही पानीपत और आसपास के 20 से अधिक दमकल वाहनों ने करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह साढ़े 5 बजे आग पर काबू पाया।

Whatsapp Channel Join

WhatsApp Image 2024 12 06 at 10.35.37 AM

पानीपत के पांच दमकल स्टेशनों के साथ गोहाना से भी दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। घटना में हुई जान-माल की भारी हानि से इलाके में शोक का माहौल है। फैक्ट्री संचालित हुए 20 साल हो चुके थे, लेकिन ऐसी घटना पहली बार हुई है।

Screenshot 1010

अन्य खबरें