बहु ने लगाया ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज

हिसार

हिसार के 12 क्वार्टर रोड़ की एक कालोनी में बहु ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ का अरोप लगाया है। पुलिस को दिए बयान में बहु ने बताया कि उसका पति के साथ घरेलू बातों को लेकर झगड़ा चल रहा था, वो इस दौरान छत से नीचे आ गया। वहीं करीब 5 मिनट बाद उसका ससुर उसके कमरे में आया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। जब शोर मचाने लगी, तो वह वहां से चला गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

37 वर्षीय पीड़ित महिला ने बताया कि वह घरेलू महिला है, उसकी 10 साल की बेटी है। सुबह अपने पति के साथ चौबारे में थी। इस दौरान पति के साथ घरेलू बातों को लेकर झगड़ा हो गया, इसके बाद उसका पति नीचे आ गया।

महिला के अनुसार करीब 5 मिनट बाद उसका ससुर उसके कमरे में आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान उसने शोर मचाना शुरू कर दिया, तो ससुर कमरे से चला गया। जाते समय धमकी दी, अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा।

Whatsapp Channel Join