Dharamvir Singh

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर Dharamvir Singh का कड़ा कटाक्ष, राहुल गांधी पर भी निशाना

हरियाणा भिवानी

भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी Dharamvir Singh ने किसानों के दिल्ली कूच को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पहले भी देश में इस तरह का माहौल रहा है। सारा देश एक है और सभी को मिल-जुलकर समस्याओं का समाधान निकालना चाहिए। किसी भी गलत तरीके को अपनाना ठीक नहीं है।

Screenshot 2848

धर्मवीर सिंह ने राहुल गांधी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा, “राहुल गांधी को खेती का कोई ज्ञान नहीं है। उन्हें ज्वार, बाजरा, मूली और गाजर का अंतर भी नहीं पता। अब उन्हें गाजर को आलू और टमाटर को शलगम कहने दीजिए।”

Screenshot 2846

यह बयान उन्होंने आज भिवानी के भीम स्टेडियम में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 68वें नेशनल गेम्स के उद्घाटन समारोह में दिया, जहां वह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी और किसानों के दिल्ली कूच को लेकर अपनी राय दी। धर्मवीर सिंह ने राहुल गांधी के किसान हितैषी होने के दावे पर सवाल उठाया।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें