जेपी नड्डा

Haryana से 100 दिवसीय राष्ट्रीय टीबी मुक्त देश अभियान शुरू, जेपी नड्डा ने किया शुभारंभ

हरियाणा

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आज Haryana के पंचकूला में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के तहत भारत में तपेदिक (TB) की पहचान और मृत्यु दर की चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य से एक व्यापक 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज पूरे देश में इस टीबी मुक्त भारत का 100 दिन का अभियान शुरू हो रहा है और हरियाणा से इसकी शुरुआत हो रही है। हरियाणा से इसकी शुरूआत हुई प्रारंभ इस पर हमें गर्व है। हम इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

अभियान 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 347 जिलों में लागू किया जाएगा, जिसमें विशेष देखभाल और पोषण सहायता पर जोर दिया जाएगा। हरियाणा में लगभग 7 लाख लोगों का टीबी परीक्षण किया गया है, जिनमें 40% लोगों में टीबी का संक्रमण मिला था।

Whatsapp Channel Join

टीबी उन्मूलन के लिए हरियाणा सरकार ने नई रणनीति बनाई है जिसमें मरीजों का डेटा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके जरिए रोगियों को उनकी स्थिति से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। इस अभियान का लक्ष्य 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा, ताकि टीबी के मामलों का पता लगाया जा सके, निदान में देरी को कम किया जा सके और उपचार के परिणामों को बेहतर बनाया जा सके।

अन्य खबरें