बिजली आंदोलन अभियान: आप नेता ने ग्रामीणों को किया जागरूक, कहा- हरियाणा में बिजली का संकट

जींद

बिजली संकट को लेकर आम आदमी पार्टी का बिजली आंदोलन पूरे हरियाणा में चल रहा है। पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने खटकड़ में बिजली आंदोलन अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बिजली संकट है। पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश में घर-घर जाकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं।

पीयू छात्र विंग के प्रधान ने किया कार्यक्रम का आयोजन

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के गांवों में घर-घर जाकर लोगों को बिजली के मुद्दों पर जागरूक करने काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी पंजाब और दिल्ली के बिजली बिलों से हरियाणा के बिलों की तुलना करने का काम कर रही है।

Whatsapp Channel Join

इस कार्यक्रम का आयोजन आयुष खटकड़ की ओर से गांव में करवाया गया, जोकि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के आम आदमी पार्टी छात्र विंग के प्रधान हैं। उन्होंने कहा 22 साल के बाद हरियाणा का कोई छात्र पंजाब यूनिवर्सिटी का प्रधान रहा है और अभी आयुष खटकड़ आम आदमी पार्टी छात्र विंग हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष है।