राज्यसभा सांसद Rekha Sharma आज गन्नौर (सोनीपत) में पूर्व विधायक निर्मल चौधरी के निवास स्थान पर पहुंचीं, जहां उनका शानदार स्वागत किया गया। BJP कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं ने फूलों की माला पहनाकर उन्हें राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई दी और शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर रेखा शर्मा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में तीसरी बार सरकार बनाने में उनका योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है, और आज भारत का नाम दुनियाभर में सम्मानित हो चुका है।
रेखा शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रमुख योजनाओं जैसे आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना, और पीएम किसान सम्मान निधि योजना का उल्लेख किया, जो करोड़ों लोगों को सीधे लाभ दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है, और हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास हो रहा है। साथ ही, उन्होंने 12 राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण कार्य का भी उल्लेख किया, जिनमें दिल्ली-कटरा 152D हाइवे भी शामिल है, जो लाखों लोगों के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित करेगा।







