Manmohan Bhadana

विधायक Manmohan Bhadana ने पावटी और डिकाडला गांव में किया धन्यवादी दौरा, ग्रामीणों को दिया विकास का आश्वासन

हरियाणा पानीपत

(समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) विधायक Manmohan Bhadana ने गुरुवार को अपने हलके के पावटी और डिकाडला गांवों में धन्यवादी दौरे किए। इस दौरान उन्होंने डिकाडला गांव में एक नए ज्ञान केंद्र भवन का उद्घाटन भी किया।

गांववासियों ने इस अवसर पर अपनी सामूहिक समस्याओं का ज्ञापन विधायक भडाना को सौंपा। भडाना ने अधिकारियों को इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2024 12 26 at 5.28.10 PM

भडाना ने कहा, “आप लोगों का मुझ पर सदा अहसान रहेगा कि आपने मुझे भारी मतों से जिताया। विपक्षी कहते थे कि चुनाव जीतने के बाद मैं फरीदाबाद चला जाऊंगा, लेकिन आपने देखा कि मैं यहां आपके बीच हूं। अब पांच साल मैं आपकी सेवा में रहूंगा और मैं खुद आपके पास आकर समस्याएं सुनूंगा।”

Whatsapp Channel Join

WhatsApp Image 2024 12 26 at 5.28.09 PM

उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में गांवों के लोगों से उन्हें भरपूर सहयोग मिला है, और वह इसी सहयोग का कर्ज गांवों में विकास कार्य करवाकर, युवाओं को रोजगार प्रदान करके और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा कर चुकाएंगे। विधायक भडाना ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करेंगे और जल्द ही विकास कार्यों के परिणाम दिखाई देंगे। इस मौके पर नन्द लाल अरोड़ा उर्फ नन्दा, पीए जसराज, आशु मच्छरौली, दीपक रुहल आदि लोग उपस्थित थे।

अन्य खबरें