नए साल में धन और समृद्धि की प्राप्ति के लिए 31 दिसंबर को करें यह खास पूजा

नए साल में धन और समृद्धि की प्राप्ति के लिए 31 दिसंबर को करें यह खास पूजा

धर्म

नए साल 2025 की शुरुआत बुधवार से हो रही है और हर कोई चाहता है कि उनका नया साल सुखमय और समृद्ध हो। लोग चाहते हैं कि घर-परिवार में धन, वैभव, सुख-शांति की कमी न हो और परिवार के सदस्य खूब तरक्की करें। इसके लिए लोग नए साल पर पूजा-पाठ करते हैं और मंदिरों में जाकर आराध्य देवी-देवताओं से प्रार्थना करते हैं। खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषी डॉ. बसंत सोनी ने इस अवसर पर एक खास उपाय बताया है, जो घर में साल भर तरक्की लाने में मदद करेगा।

राशि अनुसार पूजा से मिलती है समृद्धि

हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी जीवन में हर प्रकार की सुख-सुविधाएं हो, चाहे वह व्यापारी हो, विद्यार्थी हो या नेता। शास्त्रों में आठ प्रकार की लक्ष्मी (अष्ट लक्ष्मी) की पूजा का महत्व बताया गया है, जो सभी प्रकार की मनोकामनाओं को पूरा करती हैं। हालांकि, शास्त्रों में नए साल पर राशि अनुसार विशेष पूजा का उल्लेख नहीं मिलता, लेकिन अष्ट लक्ष्मी की पूजा से सभी सुख, सुविधाएं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Whatsapp Channel Join

महालक्ष्मी की पूजा करें, विष्णु भगवान की आराधना से मिलेगी कृपा

download 25 1

ज्योतिषाचार्य डॉ. सोनी के अनुसार, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशियों के जातकों को अष्ट लक्ष्मी की साधना की बजाय देवी महालक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि महालक्ष्मी की साधना को सफल बनाने के लिए विष्णु भगवान की पूजा करनी चाहिए, क्योंकि भगवान विष्णु मां महालक्ष्मी के पति हैं। यदि विष्णु भगवान की पूजा नहीं की जाती है तो देवी महालक्ष्मी प्रसन्न नहीं होतीं। यह ठीक उसी तरह है जैसे जीवन में जहां पति का सम्मान नहीं होता, वहां पत्नी नहीं आती।

कब करें पूजा?

download 26 2

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, सभी 12 राशियों के जातकों को अपने इष्ट देवी-देवताओं के साथ कुल देवी और पूर्वजों की भी पूजा करनी चाहिए। यह पूजा 31 दिसंबर 2024 की मध्य रात्रि (12 बजे) करनी चाहिए, जो 1 जनवरी 2025 से पहले की रात होगी। इस पूजा से नए साल में अष्ट देवियों की कृपा से सभी प्रकार के सुख, समृद्धि और कुलदेवी व पूर्वजों का आशीर्वाद मिलेगा।

Read More News…..