DAP

Bhiwani में किसानों को बड़ी राहत, 71,000 बैग DAP खाद की हुई आपूर्ति, खाद की कमी से मिलेगी मुक्ति

हरियाणा भिवानी

भिवानी जिले सहित प्रदेश भर में हाल ही में हुई बारिश के बाद किसानों के लिए यूरिया और DAP खाद की कमी गंभीर समस्या बन चुकी थी। इस संकट को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग ने भिवानी जिले में 71,000 बैग डीएपी खाद की बड़ी खेप भेजी है, जो सोमवार को जिले में पहुंची।

Screenshot 3338

भिवानी के कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर, विनोद फौगाट ने बताया कि यह खाद नैफेड, सरकारी एजेंसियों, कॉपरेटिव सोसायटीज और प्राइवेट डिस्ट्रीब्यूटरों के माध्यम से वितरित की जा रही है। इसके अलावा, कुछ बैग दादरी जिले में भी भेजे जाएंगे, क्योंकि दादरी में रैक प्वाइंट नहीं है।

Screenshot 3336

उन्होंने कहा कि बारिश के बाद किसानों को डीएपी खाद की सख्त आवश्यकता थी, और अब इस बड़ी खेप के पहुंचने से खाद की समस्या नहीं रहेगी। फौगाट ने यह भी बताया कि जिला में खाद की कोई कमी नहीं है, और किसान आराम से अपनी खाद ले सकते हैं। वहीं, उन्होंने बताया कि भविष्य में यूरिया खाद की जरूरत भी होगी, और इसके लिए विभाग ने व्यापक प्रबंध किए हैं ताकि किसानों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें