Bhiwani थाना शहर पुलिस ने पिपली वाली जोहड़ी पर सट्टा खाईवाली करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से सट्टा पर्ची और ₹2,540 बरामद किए हैं। यह कार्रवाई जिला पुलिस भिवानी की सख्त नीति के तहत की गई, जिसमें जुआ और सट्टा खेलने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
घटना 4 जनवरी 2025 की है, जब पुलिस चौकी जैन चौक के उपनिरीक्षक राज सिंह अपनी टीम के साथ हनुमान गेट भिवानी में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि पिपली वाली जोहड़ी के पास एक व्यक्ति सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल रेड की और सोनू नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू पुत्र रोहताश सिंह, निवासी पिपली वाली जोहड़ी, हनुमान गेट भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी से सट्टा पर्ची और ₹2,540 की राशि बरामद की।
जांच इकाई ने आरोपी सोनू के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीबद्ध कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। भिवानी पुलिस की सक्रियता और समर्पण के कारण सट्टा खाईवाली जैसे अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अब सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिससे जिले में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके।





