Kumari Selja 

हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, रंगदारी, छेड़छाड़ को लेकर हरियाणा पर उठने लगी है उंगलियां: Kumari Selja

हरियाणा सिरसा

कांग्रेस की महासचिव और सिरसा की सांसद Kumari Selja ने राज्य में बढ़ते अपराधों को लेकर भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। कुमारी सैलजा ने कहा कि जिस हरियाणा की पहचान अपने देसी खानपान, दूध-दही और पहलवानों के कारण थी, आज वही प्रदेश अपराधों के बढ़ते ग्राफ के लिए चर्चा में है।

उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार और महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी वारदातें राज्य में आम हो गई हैं। यहां तक कि गैंगस्टर कल्चर भी पंजाब की तर्ज पर बढ़ रहा है, जहां बदमाश वारदातों के बाद सोशल मीडिया पर अपनी जिम्मेदारी लेते हुए पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।

कुमारी सैलजा ने सरकार की ओर से अपराधों पर नियंत्रण के लाख दावों को नकारते हुए कहा कि सरकार सिर्फ आम जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। 2024 के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में 950 हत्याएं, 15577 वाहन चोरी की घटनाएं और 416 रंगदारी की वारदातें हुई हैं। इसके अलावा, महिलाओं के खिलाफ अपराध भी तेजी से बढ़े हैं।

Whatsapp Channel Join

हरियाणा में गैंगस्टर कल्चर का बढ़ता हुआ खतरा

सैलजा ने कहा कि हरियाणा में अब पहली बार गैंगस्टर कल्चर के बढ़ने का सामना हो रहा है। गैंगस्टर अपराधों को अंजाम देने के बाद पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सैलजा ने भाजपा नेता बिधूड़ी के प्रियंका गांधी के खिलाफ दिए गए बयान को भी निंदनीय बताते हुए कहा कि यह बयान भारतीय संस्कृति और संस्कारों का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस अपमानजनक बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

अन्य खबरें